Wednesday, October 21st, 2026

UPPSC PCS सेकेंड टॉपर से पूछा- एक व्यक्ति अमेरिका से गाड़ी चलाकर भारत किस रास्ते से आया होगा

 प्रयागराज                  
संघ लोक सेवा आयोग ( यूपीएससी ) की सिविल सेवा परीक्षा हो या लोक सेवा आयोग की पीसीएस परीक्षा, इनके इंटरव्यू के दौरान पैनल में शामिल विशेषज्ञ कुछ ऐसे सवाल पूछते हैं, जिसे सुनकर मेधावी भी निरुत्तर हो जाते हैं। या उनके लिए जवाब दे पाना मुश्किल हो जाता है। पीसीएस 2019 में सफलता पाने वाले मेधावियों का भी ऐसे सवालों से सामना हुआ था। 

पीसीएस 2019 में दूसरा स्थान पाने वाले युगांतर त्रिपाठी ने बताया कि इंटरव्यू बोर्ड में एक सदस्य ने उनसे पूछा कि अमेरिका से एक व्यक्ति गाड़ी चलाकर भारत आया है। वह किस रास्ते से आया होगा? नैनी के युगांतर ने 2011 में यूनाइटेड कॉलेज से बीटेक किया था। उन्होंने नौकरी छोड़कर तैयारी करके डिप्टी कलेक्टर बनने का अपना ख्वाब पूरा किया।

लखनऊ की पूनम गौतम को इंटरव्यू में पूछा गया एक सवाल अब भी याद है। प्रश्न था-मेडिकल लाइन छोड़कर आप सिविल सेवा में क्यों आना चाहती हैं? मुजफ्फरपुर बिहार के कुनाल गौरव ने पहले प्रयास में सफलता पाई। बीएचयू से बीटेक करने वाले कुनाल ने बताया कि बोर्ड ने पूछा था कि आप में एसडीएम बनने के कौन से पांच गुण हैं। बताया कि इस प्रश्न का जवाब देने में उन्हें काफी मुश्किल हुई थी।

 

#UPPSC PCS सेकेंड टॉपर

Source : Agency

पाठको की राय